Saturday 29 December 2012

समरसता व विकास के लिए कांग्रेस कटिबद्ध : विस्मिल्लाह

उत्तर प्रदेश/देवरिया/  देश की आर्थिक समृद्धि व सामाजिक समरसता कांग्रेस की प्राथमिकता है। देश की एकजुटता के लिए पार्टी ने जो बलिदान दिया है। वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।


यह बातें शुक्रवार को पार्टी के 128वें स्थापना दिवस पर टाउनहाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह उर्फ मुन्ना लारी ने कही। कार्यक्रम को नौशाद अहमद खां, गंगा सागर गुप्त आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर महेंद्र मिश्र, रामदयाल प्रसाद, शिव प्रकाश तिवारी, पं. राकेश शर्मा, सत्यप्रकाश मणि, सच्चिदानंद सिंह राना, शैलेंद्र दत्त मिश्र, डा. एसके पाठक, निलेश त्रिपाठी, सुभाष राय, शाकिर हुसैन, महेंद्र अंबेडकर, शमशाद अहमद, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे। हमारे सलेमपुर कार्यालय के अनुसार स्थानीय ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। संबोधित करते ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.धमेंद्र पांडेय ने कहा कि देश को आजादी दिलाने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस का त्याग व बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज भी देश सेवा के लिए कांग्रेस जन सदैव तत्पर है।

राम विलास तिवारी ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ले जाने के लिए कांग्रेस आज भी प्रयासरत है। निश्चित ही इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। जिला सचिव चंद्रमोहन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर इस त्याग की परंपरा को कायम रखना होगा। गोष्ठी को संजय गुप्त, हंसनाथ गोड़, उदय नारायण तिवारी, प्रेमचंद्र वर्मा, अभिनीत उपाध्याय, मनोज पांडेय, रजनीश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, सुमित मिश्र, नन्दलाल राजभर, मोहन प्रसाद, अखिलेश मिश्र, फिरोज अहमद, राजू मिश्र, संतोष कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी ने प्रमुख रुप से संबोधित किया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:54 Kategori: