भोपाल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पुत्र के
विवाह उपलक्ष्य में बुधवार देर शाम दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में
आयोजित आशीर्वाद समारोह में तमाम राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने नवयुगल
को शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांतिलाल
भूरिया और उनके पुत्र संदीप, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पुत्रवधू आस्था
और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री,
राज्यपाल, सांसदगण और आला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की।