Tuesday 22 January 2013

कांग्रेस से ही देश व समाज का विकास : राजेश

झारखंड/गोड्डा/ संगठन की मजबूती को लेकर युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश मंडल की अगुवाई में शनिवार को सदर प्रखंड के मकर टोला फसिया हाट में शिविर आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां पांच सौ सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से ही देश व समाज का विकास संभव है। झारखंड में गैर कांग्रेसी सरकारों के कारण आज विकास बाधित हो रहा है। चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस ने ही किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 76000 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया। देश के विभिन्न भागों में आत्महत्या कर रहे किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए कम दर पर ऋण मुहैया कराया।

इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना, छात्रवृत्ति, कृषि विकास के लिए विज्ञान केंद्र सहित अन्य संस्थानों का स्थानीय स्तर पर स्थापना की गई। इसके अलावा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, नीलरंजन वर्मा, शकील अहमद आदि ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीणों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।

इस अवसर पर निगम झा, चंद्रशेखर दुबे, एतवारी मंडल, मुकेश मंडल, मु.आशिफ, विकास झा, प्रमोद मिश्र, संजू मांझी, रमणी देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:22 Kategori: