Friday 14 December 2012

युवक कांग्रेस के हृदय सम्राट संजय गांधी के 5 सूत्र आज भी प्रासंगिक

जन्मदिन विशेष
नईदिल्ली। कभी युवक कांग्रेस के हृदय—सम्राट रहे संजय गांधी का आज ​जन्मदिन है। संजय गांधी, देश की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र थे।

14 दिसंबर 1946 को जन्मे संजय गांधी को 80 के दशक में जब देश में टाटा की एम्बेसेडर और फियेट कारें ही दौड़ा करती थीं, तब सस्ती कारें उपलब्ध कराने के लिए मारूति कार लाने का श्रेय जाता है। 1983 में संजय गांधी के जन्म दिन 14 दिसंबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरपाल सिंह को पहली मारुति-800 कार की चाबी सौंपी थी।

संजय गांधी उन दिनों सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने 5 सूत्रीय कार्यक्रम पर जोर दिया। इन पांच स़ूत्रों में परिवार नियोजन,झुग्गी झोपड़ियों की सफाई, दहेज विरोधी उपाय और साक्षरता भी शामिल है। उनका पांच सूत्रीय कार्यक्रम आज भी प्रासंगिक है।

कांग्रेससमाचार.कॉम की ओर से श्रृद्धांजलि

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 00:13 Kategori: