Tuesday 15 January 2013

रायपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता जख्मी


रायपुर। कांकेर के आश्रम में छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की खबर है। 


कांकेर के छात्रावास में छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता ज्ञापन देने राजभवन जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, किंतु कार्यकर्ता नहीं माने और उन्होंने राजभवन की ओर कूच कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पुलिस ने 200 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस के लाठीचार्ज से करीब 3 सौ कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एनएसयूआई नेताओं का आरोप है कि रमणसिंह सरकार पूरी तरह विफल रही है। कानून—व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। राज्यपाल को ज्ञापन देकर रमनसिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने एमएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए रमनसिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। जोगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक रमनसिंह से इस्तीफे की मांग नहीं की, मगर अब पानी सिर से उपर निकल चुका है, इसलिए रमनसिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:15 Kategori: