Wednesday 23 January 2013

बाघेला बने कांग्रेस विधायक दल के नेता


गुजरात/गांधीनगर/ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला को आज राज्य में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। बाघेला को इस पद पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नियुक्त किया। आज दिन में गांधीनगर में गुजरात कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सोनिया गांधी को इस बात के लिए अधीकृत किया गया था कि वह नये नेता पद पर किसी को नियुक्त करें।


बहत्तर वर्षीय बाघेला शक्ति सिंह गोहिल का स्थान लेंगे जो पिछली विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के प्रमुख थे। लेकिन वह नई विधानसभा में जीत कर नहीं आ सके। बाघेला को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किये जाने की घोषणा कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने की। इससे पहले गुजरात में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पार्टी में राज्य के प्रभारी मोहन प्रकाश की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल ने एक प्रस्ताव पारित कर अपना नेता चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 07:49 Kategori: