Monday 26 November 2012

मध्यप्रदेश में 24 किमी सड़क के लिए 24 किमी का पैदल मार्च


हरदा। छह वर्ष बीतने के बाद भी हरदा से मगरधा तक चैबीस किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा न होने के मुद्दे को कांग्रेस ने सोमवार को गर्मजोशी से उठाया। संगठन ने मगरधा से हरदा तक पैदल मार्च निकाला। सुबह साढ़ 8 बजे गांव के मंदिरों में माथा टेकने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का झंडा उठाकर पदयात्रा शुरु की। देखते ही देखते कारवां बढ़ता गया और यात्रा में कांग्रेसियों के साथ क्षेत्र के अनेक लोग शामिल हो गए। यात्रा में हर एक गांव से लोग जुड़ते गए।

इस दौरान इस मार्ग पर आने वाले गांवों के लोगों ने पदयात्रियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सड़क की खस्ताहाल से क्षेत्रवासी इतने परेशान हैं की उन्होंने मार्च के दौरान कुछ दूरी तक दंडवती भी कर डाली। शाम पांच बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर मार्च का समापन हुआ। घंटाघर चैक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम पीएल बकावले को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बदहाल सड़क के निर्माण के साथ ही अन्य तीन मांगांे को उठाया गया है। 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवांर, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, यात्रा संयोजक बद्रीप्रसाद जोशी, बाल..ष्ण पाटिल, मोहन विश्नोई, नरेन्द्र पालीवाल, दिनेश यादव, अशोक पटेल, बद्री पटेल, उमाशंकर विश्नोई, दिनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि मार्ग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 4 जनवरी 2008 को मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया था।

  • हरदा-मगरधा मार्ग एक नजर में


  • - 24 किलोमीटर लंबा है हरदा-मगरधा मार्ग।
  • - 8 मई 2007 को 11 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपए केन्द्रीय सड़क निधि से स्वी..त।
  • - 2 अक्टूबर 2008 को लोक निर्माण विभाग ने कार्यादेश जारी किए।
  • - 17 माह के निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने पर विभाग ने ठेका निरस्त किया।
  • - 7 करोड़ 2 लाख 11 हजार रुपए निर्माण पर अब तक खर्च हो चुके।
  • - 30 अक्टूबर 2012 को नई निर्माण एजेन्सी को कार्यादेश जारी हुए।


यह मुद्दे भी छाए रहे पैदल मार्च में


कांग्रेस ने पैदल मार्च के दौरान हरदा-मगरधा मार्ग निर्माण के साथ ही अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल का मुआवजा देने एवं फसल बीमा लाभ देने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा जमीन की सही नपाई के लिए खेतों में चांदा-मिनारे लगाने तथा खस्ताहाल हो चुके गहाल-कनारदा, खामापड़वा-मगरधा रोड की मरम्मत शीघ्र कराए जाने की मांग भी उठाई गई है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 22:58 Kategori: