Wednesday 28 November 2012

कांग्रेस के तीन सांसद चुनाव मैदान में

अहमदाबाद। कांग्रेस अगले महीने होने जा रहे राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से परे रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने तीन वर्तमान सांसदों को चुनाव मैदान में उतार कर ये संकेत दिए हैं। पिछले चुनाव में सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कांग्रेस के सांसद सोमाभाई जी. पटेल लिंबड़ी विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं।

कांग्रेस के एक अन्य सांसद विट्ठल रादड़िया राजकोट जिले के धोराजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। रादड़िया, पोरबंदर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसी प्रकार, राजकोट से पार्टी के सांसद को भावनगर जिले की बोटाद सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, हम भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 23:59 Kategori: