Saturday 29 December 2012

एआइजी पर हमले के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष मार्च

लुधियाना/  जिस राज्य में पुलिस अपने अधिकारियों की हिफाजत ही न कर पा रही हो, वहां जनता की क्या स्थिति होगी। बुधवार को यह सवाल था कांग्रेस जिला प्रधान पवन दीवान का। उन्होंने कहा कि पुलिस को अकालियों के हमलों से बचाने के लिए सेना व सीआरपीएफ की सुरक्षा दे देनी चाहिए। जिस प्रकार आतंकवाद के समय में होता था।

कांग्रेसियों ने शहर में एआइजी (इंटेलीजेंस) पर जानलेवा हमले की घटना के बाद अकाली-भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसियों ने मुंह पर काली पट्टीयां बांध कर कांग्रेस भवन से जगराओं चौक तक रोष मार्च निकाला और अकाली भाजपा सरकार की जमकर निंदा की।

कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान पवन दीवान ने एआइजी पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच करवाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि इन अपराधियों पर अब भी शिकंजा नहीं कसा गया तो ये अपराधी विधानसभा में घुसकर जनप्रतिनिधियों पर भी हमले शुरू कर देंगे। राज्य के संगीन अपराधों में परोक्ष-अपरोक्ष रूप से अकालियों की भागीदारी सामने आ रही है। मामला जब तूल पकड़ता है तो आरोपियों से पल्ला झाड़ लिया जाता है।

जब कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज उठाती है तो इसे सियासत बताया जाता है और माहौल बिगाड़ने के आरोप लगा देते हैं। अकाली-भाजपा के शासन में विधानसभा तक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री से सवाल करने पर विधायक की मूंछें उखाड़ लेने की धमकी देते है।

बकौल दीवान यदि अकाली-भाजपा शासन में ऐसे ही जनता पर जुल्म होते रहे तो जनता खुद ही इस सरकार का तख्ता पलट देगी। इस घटना पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगकर अकाली नेताओं को सुधरने की नसीहत देनी चाहिए।

पूर्व पार्षद सतपाल बेरी ने कहा कि अकाली-भाजपा शासन में जनता का जीना दूभर हो गया है। जनता इसका जबाव आगामी चुनावों में देगी।

इस मौके नेता विपक्ष हेमराज अग्रवाल, राकेश पराशर सीनियर डिप्टी लीडर, प्रितपाल ¨सह घायल, महिला काग्रेस की प्रधान लीना टपारिया, पल¨वदर ¨सह तग्गड़, सत¨वदर ¨सह जवद्दी, जरनैल ¨सह शिमलापुरी, कंवरदीप पप्पी, संजय शर्मा, बल¨जदर बंटी, राकेश शर्मा, मनप्रीत गरेवाल, पूर्व पार्षद पर¨मदर मेहता, पार्षद अश्रि्वनी शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता व अलमूद्दीन सैफी शामिल थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:58 Kategori: