Saturday 29 December 2012

30 दिसम्बर को ऊना पहुंचेंगे मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश/ऊना/ वीरभद्र मंत्रीमंडल में कबीना मंत्री बनने के बाद पहली बार ऊना पधार रहे मुकेश अग्निहोत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री 30 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे ऊना पहुंचेंगे। बस अड्डे के निकट पेट्रोल पंप के पास उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों व नगरवासियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा और उन्हें बैंडबाजे के साथ जलूस की शक्ल में परिधि गृह तक लाया जाएगा। यह जानकारी डी.पी.आर.ओ. गुरमीत बेदी ने आज यहां दी।


हरोली विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले मुकेश अग्निहोत्री इस बार जिला में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीते हैं और समाज के हर वर्ग में उनकी खासी पैठ है। मुकेश युवाओं में भी खासे लोकप्रिय हैं और उनकी छवि विकास के प्रति समर्पित जुझारू नेता की रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे थे और उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व नलकूपों का लाल बिछाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने व सूचना व जन संपर्क विभाग को हाईटेक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुकेश अग्निहोत्री के ऊना आने की सूचना मिलते ही उनके चाह्वानों व कांग्रेस वर्करों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। स्टेट टैक्रीशियन पंप चालक एसोसिएशन भी मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का स्वागत करेंगे। उनके आगमन पर ऊना शहर में तोरणद्वार लगाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री मीडिया कर्मियों से भी रूबरू होंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:56 Kategori: