Saturday 8 December 2012

गुजरात में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे: सोनिया गांधी

सूरत। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने सूरत जिले के मांडवी और जूनागढ़ के केशोद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'गुजरात की भाजपा सरकार की रूचि गरीबों के विकास में नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों के विकास में हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान हो गए हैं।

गुजरात को नई रौशनी की जरूरत है जो केवल कांग्रेस ही दे सकती है। लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए चुनावी घोषणा-पऋ में किए गए वादों को पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से पूरा कर गुजरात में क्रांतिकारी परिवर्तन लाउंगे। जो लोग राज्य में लंबे समय से शासन करने करने का दावा कर रहे हैं, वे सौराष्ट्र में सिंचाई-जल योजना को क्रियान्वित नहीं कर सकी, अब चुनाव आए हैं तब लोगों की याद आई, तब नर्मदा के पानी से 110 बांध भरने की घोषणा की है।

सूरत जिले के मांडवी के गोडसंबा में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार सीधा हमला बोला। सोनियाजी ने कहा-' गुजरात में महिलाओं का शोषण हो रहा है। कानून और व्यवस्था की हालत बदतर है। ऐसा क्यो? यहां की भाजपा सरकार का ध्यान इन समस्याओं पर हो तो ऐसा बिल्कुल नहीं हो। कहां है विकास, जिसका वादा किया गया था? ये वादे खोखले थे, झूठे थे। कांग्रेस समाज के हरेक वर्ग को बराबरी से देखती है। जो गरीब और कमजोर हैं उन पर खास नजर रखती है।

यूपीए सरकार ने देश के हरेक राज्य को बिना भेदभाव के हजारों करोड़ रुपए दिए हैं। गुजरात सरकार ने इस धन का इस्तेमाल कहां किया है, पता नहीं।

सोनियाजी ने कहा दक्षिण गुजरात के साथ कांग्रेस के हमेशा से खास संबंध रहे हैं। अकाल, तूफान,भूकंप जैसी आपदाओं के वक्त कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रही है और भविष्य में रहेगी। हमारे विरोधी स्वार्थ की राजनीति से इन संबंधों को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, परंतु वे सफल नहीं होंगे। प्रामाणिक लोगों की इस धरती पर से मैं उनसे कहती हूं कि कांग्रेस इन अमूल्य संबंधों को किसी भी स्थिति में बनाए रखेगी। दक्षिण गुजरात में कृषि और औद्योगिक विकास की नींव कांग्रेस ने रखी थी। पूर्व गुजरात के आदिवासी इलाके पर कांग्रेस ने विशेष ध्यान दिया है। 

कांग्रेस के कारण ही नेशनल हाईवे आठ को छह लाइन किया गया है। हजीरा, वापी और अंकलेश्वर का विकास कांग्रेस के समय ही हुआ है। वापी और शामलाजी के बीच के अनेक मार्गों को नेशनल हाईवे में बदला जाएगा। छोटा उदयपुर, राजपीपला सहित के अनेक केंद्र मुख्य रेल्वे लाइन से जोड़े जाएंगे। उकाई बांध का निर्माण कर सिंचाई योजना साकार की गई है। 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया गया है। केंद्र की यूपीए सरकार ने किसानों का करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है परंतु भाजपा की जनविरोधी नीति के कारण किसान दुष्काल की चपेट में हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस घोषणा में वादे किए हैं। मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर सोनियाजी ने सौराष्ट्र को संतों और शूरवीरों की भूमि के रुप में याद करते हुए कहा कि मैं जब इस भूमि पर आती हूं तब मुझे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, कार्यों से नई प्रेरणा मिलती है। पूज्य बापू के जीवन और आदर्श को आधार बनाकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है।

नर्मदा योजना के बारे में सोनियाजी ने कहा कि यह योजना नेहरू की दूरदृष्टि का नतीजा है। उससे सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम जोड़कर सरदार सरोवर योजना नाम दिया गया है। कांग्रेस की सरकार ने उसे मंजूरी दी थी। हर वर्ग की मदद की है। इसके बावजूद भाजपा पानी नहीं ला सकी है, यह बड़े शर्म की बात है। आज की तारीख में अनेक इलाकों को पानी नहीं मिलता, यह दुख की बात है। 

केंद्र सरकार ने 1100 करोड़ रुपए का पैकेज दिया था, वह कहां गया? यह सवाल उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की पचास लाख घर बनाने की घोषणा को निशाना बनाते हुए कहा कि ये सारे काम पहले ही करना थे, वे क्यों नहीं किए? अब चुनाव के वक्त यह सब क्यों याद आया है? तुम जनता को केवल सपने दिखाते हो। सौश्राष्ट्र की जनाता को ईमानदार और जागरूक बतो हुए साकनिया जी ने कहा कि इस प्रदेश के लोग समझदार हैं। उनकी कार्यकुशलता के कारण ही विदेश तक पहुंच गए हैं। अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर सौराष्ट्र का नाम गूंजा दिया है।

उन्होंने सौराष्ट्र के लघु उद्योगों का जिक्र करते हुए कहा कि आईल इंजिन, कपड़े रंगने के उद्योग, हेंडलूम, हीरा उद्योग, ब्रास पार्टस, सिरामिक उद्योग को कांग्रेस ने मदद की है। किसानों को बिजली नहीं मिलती, पानी नहीं मिलता, इसके बावजूद दूसरे राज्यों को बिजली बेचकर कमाई की जाती है। साढ़े चार लाख किसान बिजली कनेक्शन की बाट जोह रहे हैं। उन्हें बिजली नहीं मिलती। 79 इलाके डार्क जोन में है। यूपीए सरकार जो मदद भेजती है, वह किसानों के उद्योगपतियों को दे दी जाती है। यह किसानों के साथ अन्याय है। यूपीए सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है, जबकि यह सरकार किसानों पर सतत अन्याय कर रही है। जन विरोधी नीति के कारण किसान परेशान है।

सोनियाजी ने कहा कि राज्य के 47 प्रतिशत बालक कुपोषण के शिकार हैं। 10 लाख युवक बेरोजगार हैं। विद्या सहायकों के नाम पर शोषण किया जा रहा है। बहनों पर अत्याचार हो रहा है। कानून—व्यवस्था की स्थिति बदतर है। यूपीए सरकार द्वारा दिए गए हर पैसे को राज्य सरकार वेट बढ़कर वसूल कर लेती है। यह पैसा कहां जाता है? यह सरकार से पूछने की जरूरत है। राजनीति के लिए झूठा बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं करते, यह अफसोस की बात है।

सोनियाजी ने सौराष्ट्र से जुड़े रेलवे के सवाल पर कहा कि हमने सौराष्ट्र को लंबी रेल सेवाएं दी हैं तो भाजपा को वह भी हजम नहीं होती। आप इस बात को समझ सकते हो कि राज्य और सौराष्ट्र के योगदान में कांग्रेस का योगदान है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों और पिछड़े लोगों की मदद की है। हम जो कहते हैं, वो पूरा करते हैं। राज्य के विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने की जरूरत है और वह केवल कांग्रेस ही ला सकती है। झूठे बयानों से हिम्मत से लड़ो और तुम्हारी यह दशा करने वालों को करारा जवाब दो।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:11 Kategori: