Thursday 10 January 2013

बड़ों से बलात्कार तो समझ में आता है: रमेश बैस


रायपुर/ दिल्ली गैंग रेप की शर्मनाक वारदात के बाद विवादित बयानों का जारी है। इस बार विवादित बयान दिया है रायपुर से बीजेपी सांसद रमेश बैस ने। कांकेर में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की आलोचना करते हुए बैस ने कह डाला कि हमउम्र के साथ बलात्कार फिर भी समझ में आता है, लेकिन नाबालिग बच्चियों के साथ ऐसा करने वालों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए। उनके इस बयान की सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की है।


गौरतलब है कि पिछले दिनों कांकेर के झलियामारी गांव स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में मासूम बच्चियों के यौन शोषण की खबर आई थी। इस आश्रम का चौकीदार और एक टीचर लगभग दो साल से 11 छात्राओं के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकत कर रहे थे। साथ ही उन्हें धमकाया भी जाता था कि वे इस बारे में किसी से कुछ न कहें।

बैस ने इस मामले में दोषियों को मौत की सजा की मांग करते हुए कहा कि बराबर उम्र वाली महिलाओं के साथ बलात्कार की बात समझ में आती है लेकिन नाबालिग के साथ रेप करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नाबालिग से बलात्कार घृणित अपराध है। बैस ने कहा कि कांकेर जैसी घटनाएं कई इलाकों में होती है लेकिन वे सामने नहीं आती। केवल कर्मचारियों को बर्खास्त करने से पीड़िता को सम्मान नहीं मिल जाएगा। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:42 Kategori: