Thursday 10 January 2013

काली टोपी और खाकी चड्डी हमें डरा नहीं सकती - भूरिया


इंदौर/ स्भाजपा के लोग प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी का पुतला जलाते है, हमने कभी उनके घर जाकर पत्थर नहीं फेंके। संघ प्रमुख मोहन भागवत शहर में थे। पूरी प्लानिंग से उन्होंने कांग्रेस पर हमला करवाया। इंदौर में सवा लाख लोगों को डरा-धमकाकर इकट्ठा किया गया था, इनकी प्लानिंग थी पूरे मालवा पर हमला करवाने की।


यह कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया का। बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा में श्री भूरिया ने कहा संघ के लोगों ने लट्ठ, हॉकी और हथियार लेकर हमारे दो नेताओं के घर हमला करवाया। यह भाजपा राज नहीं जंगल राज है। पूरे मामले में पुलिस मुक-दर्शक बनकर खड़ी रही। संघ और भाजपा नेता महिलाओं को एक ओर कहते है लक्ष्मण रेखा पार मत करों, दूसरी और खुद राक्षस बनकर उनके घर तक पहुंच रहे है। अब कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। कांग्रेस ने मांग की है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:41 Kategori: