Wednesday 26 December 2012

30 दिसम्बर को मथुरा में कांग्रेस की रैली

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 दिसम्बर को मथुरा में एक रैली आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी बिजली समस्या, धान की खरीद और गन्ना किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव सरकार की घेराबंदी करेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार जनअकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली अखिलेश सरकार में किसानों का ही सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।

खत्री ने कहा कि मथुरा के पी.एन.पोद्दार कालेज मैदान में होने वाली रैली में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की आवश्यकता के साथ ही साथ स्थानीय जनसमस्याओं और बिजली, धान की खरीद व गन्ना किसानों को होने वाली समस्याओं के मुद्दे उठाए जाएंगे। रैली को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:29 Kategori: