Tuesday 8 January 2013

कृष्णा व देवड़ा कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल


नई दिल्ली/  कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा और मुरली देवड़ा को कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। सोमवार को इस आशय की घोषणा पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने की। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कृष्णा बड़ी भूमिका निभाएंगे।


देवड़ा को महाराष्ट्र में विलास राव देशमुख के निधन से पैदा हुई रिक्ति को भरने के प्रयास के तहत पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति में लिया गया है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 05:50 Kategori: