Monday, 14 January 2013

महिलाओं का सम्मान सिर्फ कांग्रेस में


उत्तर प्रदेश/भदोही/ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को नगर के मोहल्ला बाजार सरदार खां में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान की रक्षा के लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया गया।


जिलाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कौन सी सरकार बेहतर कर सकती है यह महिलाएं भी जानती हैं। किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस में महिलाओं का न सिर्फ सम्मान है बल्कि उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। राजीव दूबे ने कहा कि अब समय आ गया महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सचेत हों। 

नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान कांग्रेस में ही सुरक्षित है इसलिए उन्हें लोगों के बहकावे में आने की कोई जरूरत नहीं है। इस मौके पर सरकारी राशन के वितरण में हो रही धांधली की लोगों ने शिकायत की। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे जिलाधिकारी के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल कराएंगे। इस मौके पर आसमां बीबी को कार्यवाहक महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया। समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजीव दूबे ने किया। इस मौके पर सनाउल्लाह, कमर मलिक, मायाशंकर उपाध्याय, मसूद आलम, आशिक, मूंसा अंसारी, शकीला, रुखसाना बेगम, खैरुन्निशा, कलावती, हसीना, राबिया सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:18 Kategori: