Tuesday 8 January 2013

वीरभद्र के स्वागत को उमड़े कांग्रेसी


हिमाचल प्रदेश/हमीरपुर/  प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिला की सीमा पर उखली में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने  गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वीरभद्र सिंह का डिडवीं टिक्कर, कोहली, दोसड़का, जिला मुख्यालय के परिधि गृह में भी भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर बडसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह वर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कुलदीप पठानिया, विधि चंद लगवाल, नरेन्द्र ठाकुर, बाबूराम राही, अनिल वर्मा, प्रेम कौशल, डा. रमेश डोगरा, सुरेश कुमार के अलावा उपायुक्त आशीष सिंघमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नादौन में क्रांतिकारी इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री ज्यों ही हमीरपुर परिधिगृह में पहुंचे तो वहां  कांग्रेसी नेताओं का जमघट लग गया। हालात ये रहे कि बडसर से नवनिर्वाचित विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व पीसीसी डेलीगेट नरेंद्र ठाकुर सहित कुछ एक नेता ही मुख्यमंत्री के साथ अंदर रहे तथा हमीरपुर के तमाम कांग्रेस पदाधिकारी व पूर्व विधायक बाहर ही खड़े रहे।  जिला कांग्रेस की अन्तर्कलह आज उस समय फिर उजागर हो गई जब वीरभद्र सिंह पहली बार मुख्यमंत्री बनकर हमीरपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अन्य कांग्रेस पदाधिकारी तो मौजूद थे परंतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के अतिरिक्त पूर्व विधायक सुखविन्द्र्र सिंह सुक्खू व अनिता वर्मा इस कार्यक्रममें नज़र नहीं आये। इनकी अनुपस्थिति राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी रही।

बिलासपुर (हप्र)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शिमला से धर्मशाला विधानसभा सत्र में भाग लेने जाते समय यहां बिलासपुर में कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वीरभद्र सिंह के बिलासपुर की सीमा में प्रवेश होते ही नमहोल के पास स्वागत द्वार लगा कर कांग्रेसियों ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।  इसके बाद जगह-जगह सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। इलाके के विधायक बंबर ठाकुर व अन्य कांग्रेसी नेता भी इस मौके पर हाजिर थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 05:46 Kategori: