Wednesday 26 December 2012

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल/ मध्य प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के विरोध में भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं और कई को हिरासत में ले लिया।

राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने बुधवार को कमला पार्क मौन जुलूस निकाला और मुंह पर काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। पुलिस बल ने बैरीकेट्स लगाकर इन कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई भी हुई।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लाठियां भी बरसाईं और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर नहीं बढ़ पाए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:38 Kategori: