Saturday 29 December 2012

समस्याओं के निदान को कांग्रेस ने उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश/फतेहाबाद/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र की समस्याओं पर आवाज उठाई। इन लोगों ने उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल गुप्ता ने ज्ञापन देते हुए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद पी डी गुप्ता को अवगत कराया गया कि कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला रामनगर, शहीद नगर लगभग आधा फतेहाबाद हर वर्ष वर्षा होने से बरसात के पानी में डूब जाता है। नगर पंचायत द्वारा इस समस्या का स्थायी हल अभी तक नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध आवाज उठायेगी जो पानी की निकासी में बाध पहुंचा रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि विद्युत संकट इस तहसील में बना हुआ है। 

अगर विद्युत सप्लाई मिलती भी है तो बहुत कम, विद्युत विभाग के अधिकारी दो फेस में विद्युत सप्लाई देने के कारण किसानों की मोटर फुंक रही है। उन्होंने कहा कि धिमश्री फीडर पर आये दिन ऐसा ही हो रहा है। वहीं चुन्नी लाल गुप्ता ने बतया कि उनके द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते वक्त ग्रामीणों ने बताया कि तालाब, मरघट, चकरोड व अन्य सरकारी जमीनों पर लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक अवैध रूप से कब्जा करवा कर मोटी रकम वसूल रहे हैं। जब पीड़ित शिकायत करता है तो उपरोक्त अधिकारी किसानों को आपस में लड़ा देते हैं। इस अवसर पर चुन्नी लाल गुप्ता, राम सिंह राजावत, सुनील कुमार सोलंकी, वेदप्रकाश गुप्ता, मीना देवी शर्मा, बलदाऊ कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:54 Kategori: