Saturday 29 December 2012

कांग्रेस नेता दलीप सिंह का निधन

हरियाणा/रादौर/ वरिष्ठ काग्रेसी नेता व बीसी सैल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलीप सिंह का बुधवार को नानक कालौनी में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। दलीपसिंह का बुधवार को में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र की सभी राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


दलीप सिंह ने वर्षो तक काग्रेस पार्टी के लिये सक्रिय कार्यकता व नेता के तौर पर कार्य किया। भजनलाल सरकार में वे पिछड़ा वर्ग काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे। उनके निधन पर काग्रेसी नेता राजकुमार खुर्दबन, सुरेश ढांडा, सतीश दताना, सुरेश खुर्दबन, सतीश रादौरी, सचिन गुप्ता, रामलाल पोटली ने शोक प्रकट किया। विधायक डॉ. बीएल सैनी, ईश्वर पलाका, सुभाष खुर्दबन, भविष्य सैनी, सुभाष सैनी पूर्णगढ, गोल्डी चानना, ने शोक प्रकट किया है। 

भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, अर्जुनपंडित, कर्णदेव मंधार, मलखान सिंह ग्रेवाल, जसमेर बरसान, दर्शन सागडी, जियालाल काम्बोज ने शोक जताया है। प्रैस क्लब रादौर की ओर से प्रधान जसवंत सिंह, सुशील शर्मा, विनोद खुराना, नरेश सागवान, अनिल सैनी, रविन्द्र सैनी, सोमनाथ अरोडा, कुलदीप सैनी, लाजपतराय, गोल्डी सैनी, वेदप्रकाश शर्मा, गुरदेव सिंह मिन्नी, हरीश सेतिया, अनिल मेहता, पंकज गोयल, पवन शर्मा ने शोक प्रकट किया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:00 Kategori: