Tuesday 25 December 2012

निष्ठा से काम करने पर होगी पार्टी मजबूत : तारा

झारखंड/दुमका/  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सह दुमका जिला प्रभारी तारा पाठक ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता से पार्टी हित में पूरी निष्ठा व लगन से सांगठनिक कार्यो को करने का आह्वान किया है। दुमका में महिला मोर्चा की नेत्रियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं।


जमीन स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती ही पार्टी को राजनीतिक वर्चस्व एवं सत्ता तक पहुंचाती है। तारा ने कहा कि इसी माह के अंत तक दुमका जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड महिला समिति गठित करने का निर्देश जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष को दिया गया है। उन्होंने प्रखंड स्तर तक महिला कमेटी गठित होने के बाद नए साल में महिला कांग्रेस की ओर से यहां एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की सांगठनिक मजबूती के अलावा महिला मोर्चा की भावी रणनीति पर विमर्श होगा। पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके। जिला प्रभारी तारा ने जिलाध्यक्ष सहित जिले के अन्य कार्यकर्ताओं से भी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि एक महिला सदस्य के साथ दस-बीस सदस्य पारिवारिक व सामाजिक रूप से स्वत: जुड़े होते हैं। 

मौके पर उपस्थित महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बैठक ममता साह ने विश्वास दिलाया कि जिला महिला कांग्रेस संगठन मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित ने जिला प्रभारी की सांगठनिक कुशलता की चर्चा करते हुए महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि श्रीमती पाठक के दिशा निर्देश में महिला कांग्रेस का संगठन निश्चित रूप से सशक्त होगी।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 00:42 Kategori: