Saturday 29 December 2012

अल्पसंख्यकों की सही हितैषी है कांग्रेस पार्टी : कुमार महेश

झारखंड/रामगढ़/  कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की सही हितैषी है। यही कारण है कि पिछले दो कार्यकाल के दौरान देश का प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक ही बना। यह बातें मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार महेश सिंह ने कही। जिला अध्यक्ष स्थानीय तुलसी देवी स्मृति भवन में आयोजित कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रतिनिधि शहजादा अनवर ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जो भी लाभकारी योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं उसे पूरी मुस्तैदी से रामगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य एक-एक अल्पसंख्यक तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक को युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष रियाज अहमद, मकसूद खान, सालिक अहमद, जाकिर अख्तर, ग्यासुद्दीन अंसारी, असदउद्दीन, हसीबुल अंसारी, उप प्रमुख मजहर वारिस ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गांधी ने की। मौके पर मो. गुलजार, अजमल हुसैन, मो तारिक, मो सईद, इनाम अंसारी, इरशाद मंसूरी, ओबेद उल्लाह, मो रकीब मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:01 Kategori: