Monday 24 December 2012

हिमाचल में निर्दलीय विधायक कांग्रेस पक्ष में

शिमला/ हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस को निर्दलीय विधायक बलबीर ठाकुर ने रविवार को अपना समर्थन देते हुए उसमें शामिल होने की इच्छा जताई।


ठाकुर ने यहां अपने समर्थकों की मौजूदगी में कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं और इसीलिए कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस में विधिवत शामिल होना चाहते हैं।

हालांकि ठाकुर ने चोपल सीट से कांग्रेस के ही सुबेश मांगलेत को हराकर जीत दर्ज की है। अब वे राज्य में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस में शामिल होकर सत्तारूढ़ दल का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि हाल में घोषित चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 36 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि भाजपा 26 सीटें ही जीत पाई है। 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी विधानसभा चुनाव जीता है जबकि एक सीट अन्य के खाते में गई है। इनमें से 4 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भाजपा ने दावा किया है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:31 Kategori: