Sunday 4 November 2012

बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी, लाकर रहेंगे लोकपालः रामलीला मैदान में माननीय सोनिया गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नीत सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्ष आईएमपी बिल पास नहीं होने देने चाहता है। वो संसद में बहस नहीं करना चाहती है। विपक्ष लोकतंत्र के जड़ को कमजोर करना चाहता है और कांग्रेस पार्टी विपक्ष को ऐसा करने नहीं देगी।

गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाले वहीं लोग हैं जो दूसरों पर आरोप लगाने से भी नहीं चुकते हैं। जो भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जो खुद ही गले तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में कहा कि यूपीए ने एक ऐसा कानून बनाया है, जिससे देश का एक आम नागरिक भी सरकार से सवाल पूछ सकता है। चाहं वो कांग्रेस की सरकार हो या फिर किसी और की। इस तरह का कानून सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है।

सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हम अपने देश की तुलना दुनिया के अन्य देशों से करते हैं तो देखते हैं कि हमारे देश की विकास दर रुकी नहीं है। मैं समझती हूं कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं। सरकार ने कुछ कड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि जो उनकी सरकार के कार्यों की निंदा करते हैं उनसे वो एक सवला पूछना चाहती हैं कि क्या उनके सरकार में शहरी और ग्रामीण इलाकों में विकास के इतने काम किए हैं? सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो धर्मनिरपेक्ष है। देश इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक चैलेंज से जूझ रहा है और सरकार इससे सफलतापूर्व निकल आएगी।

भाषण की खास-खास बातें

  • - कांग्रेस पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है।
  • - कोई दूसरी पार्टी हमारा मुकाबला नहीं कर सकती।
  • - देश के सामने राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियां।
  • - कांग्रेस इन चुनौतियों का डटकर सामना करेगी।
  • - आरोपों को समझना और परखना जरूरी है।
  • - कांग्रेस हमेशा से किसानों और कामगारों की पार्टी रही है।
  • - गंभीर और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करता विपक्ष।
  • - जो संविधान की इज्जत नहीं करते, वो गलत आरोप लगाते हैं।
  • - हम सबका सामना करेंगे और कामयाब भी होंगे।
  • - विपक्ष 2009 की हार को पचा नहीं पा रहा।
  • - सरकार और पार्टी पर आरोप लगा रहा है विपक्ष।
  • - किसी के खिलाफ जुर्म साबित हुआ तो बख्शा नहीं जाएगा।
  • - भ्रष्टाचार देश के लिए कैंसर है और गरीब आदमी परेशान है।
  • -भ्रष्टाचार में पाए गए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • - हम लोकपाल लेकर आए लेकिन बीजेपी ने पास नहीं होने दिया।
  • - लोकपाल बिल पास कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
  • -जो लोग दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं उनके लिए कुआं तैयार होता है(गडकरी मुद्दा)।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:12 Kategori: