Tuesday 18 December 2012

बलात्कार पीड़िता का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं सोनिया



नईदिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सामूहिक बलात्कार की पीड़िता 23 वर्षीय लड़की की हालत जानने के लिए मंगलवार की रात सफदरजंग अस्पताल पहुंची। सोनिया गांधी ने यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार को यथासंभव कठोरतम कदम उठाने को कहा कि ऐसी बर्बर घटना की पुनरावृत्ति न हो।


कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेद्वी के अनुसार सोनिया गांधी यहां अस्पताल में करीब 15-20 मिनट रहीं। उस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से लड़की की स्थिति के बारे में पूछा और लड़की के माता-पिता से भेंट की।

द्विवेद्वी ने कहा कि डाक्टरों ने सोनिया गांधी को बताया कि लड़की गंभीर दशा में है। डाक्टरों के अनुसार इस पैरा मेडिकल छात्रा की हालत आज शाम और बिगड़ गयी जिसके बाद उसे पूर्ण जीवनरक्षक पण्राली पर रखा गया। रविवार को यहां एक चलती बस में कुछ लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट की थी।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 19:35 Kategori: