Saturday 3 November 2012

मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन

भोपाल। दिल्ली महारैली में शामिल होने जा रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन की घोषणा कर दी गई है, ताकि कांग्रेसियों को दिल्ली में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी हेल्पलाइन में 6 मोबाइल नंबर दिए गए हैं। जरुरत पड़ने पर किसी भी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

दिल्ली में जरूरत पड़ने पर मदद और मार्गदर्शन के लिए कांगे्रसजन समक्ष में अथवा मोबाइल पर समन्वय और मार्गदर्शन कक्ष प्रभारी पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह (9425015166), महामंत्री सत्यदेव कटारे (9977303047), महामंत्री संजय पाठक (9300110888), सचिव जीतू पटवारी (9009955555), सचिव महेन्द्रसिंह चैहान (9425602729) तथा प्रभारी सचिव कैप्टन जयपालसिंह (9425166896) से संपर्क कर सकते हैं।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:51 Kategori: