Wednesday, 16 January 2013

उमर ने मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को किया शामिल


जम्मू /  जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को शामिल किया और सात मंत्रियों से इस्तीफा लिया।


राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने नेशनल कांफ्रेंस कोटे से पूर्व मंत्री अजय सदहोत्रा, चौधरी मोहम्मद रमजान, सैफुल्ला मीर, नजीर गुरेजी, सज्जाद किचलू और फिरोज खान सहित अन्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

गठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से गुलाम मोहम्मद मीर, मजीद वनी और वाकर रसूल को भी मंत्री पद दिया गया है।

मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के बाद मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 25 हो गई है।

सदहोत्रा विधान परिषद से मंत्रिमंडल में लिए गए हैं जबकि अन्य विधानसभा सदस्य हैं। इनमें से छह कैबिनेट मंत्री, तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और एक राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

ज्ञात हो कि अब्दुल्ला ने पार्टी के पुनर्गठन के लिए सोमवार को पार्टी कोटे के सभी मंत्रियों तथा सलाहकारों से इस्तीफा ले लिया था जिसे राज्यपाल ने तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

राज्य सरकार ने मंगलवार को करनाह से विधायक कफील-उल-रहमान को पहाड़ी भाषी लोगों के विकास के लिए गठित सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

इसी तरह नौशेरा से विधायक राधेश्याम शर्मा को किसान किकास सहालकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा राज्यमंत्री पद पर भी बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल कांफ्रेंस और मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में अब्दुल्ला ने जम्मू तथा कश्मीर क्षेत्र की प्रांतीय समितियों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया और अपने राजनीतिक सलाहकार देवेंद्र सिंह राणा को जम्मू क्षेत्र का पार्टी अध्यक्ष और राज्य के गृह राज्यमंत्री को कश्मीर क्षेत्र का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:39 Kategori: