Wednesday 26 December 2012

चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश/औराई (भदोही)/ क्षेत्र के समधाखास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर समस्याओं की जानकारी ली। चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत सोमवार को दिन में औराई विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता समधाखास गांव पहुंचे।


गांव में चौपाल का आयोजन कर समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्वेता राय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। इसके कारण शरारतीतत्वों का हौसला बढ़ा है। अन्नदाता कहे जाने वाले परेशान हैं। इस अवसर पर गांव के कुछ लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया गया। पंचायत में सदानंद शुक्ल, संजय जायसवाल, दिनेश यादव, नित्यानंद, सत्यनारायण, शैलेंद्र दुबे समेत अन्य थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:04 Kategori: