Sunday 30 December 2012

गौरवशाली इतिहास पर इतराए कांग्रेसी


उत्तर प्रदेश/पीलीभीत/ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर गौरवशाली अतीत को याद किया। एतिहासिक 128 साल पूरे होने पर जिलाध्यक्ष ने आयोजन में अपने विचार व्यक्त किए।


बल्लभ नगर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश दीक्षित के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि कांग्रेस ने देश को तरक्की की राह दिखाई। तत्कालीन नेता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश में कांग्रेस पार्टी के वजूद को पुख्ता किया। 

देश को औधोगिक गति देने का काम भी कांग्रेस ने किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह छाबड़ा ने जाति वर्ग से उठ कर काम करने वाली पार्टी बताया। स्थापना दिवस बैठक में निरंजन शर्मा, तेजराम गंगवार, अनवर अनीस, श्रीराम शर्मा, राजेश सिंघल, नरेश अग्रवाल, अशोक पाठक, अशोक बाजपेई, सुधीर गोस्वामी, सैयद अफजाल हुसैन, प्रदीप मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, धर्मेद्र मिश्रा, सुधीर गोस्वामी, विनोद सक्सेना, राजकुमार शंखधार, गिरीश अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, रघुवीर सिंह ढिल्लो, सूरज शर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, गिरीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाअध्यक्ष सुधीर तिवारी की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी के आवास पर कांग्रेसी नेताओं के बलिदान की गाथा को याद किया गया। डीपी सिंह, हरजिंदर सिंह काहलो, बिहारी लाल गंगवार, शिवराज, छत्रपाल गंगवार, नीरज पाठक, रामचरन सोनकर, हरजिंदर सिंह काहलो, कमलेश गंगवार, सविता देवी, प्रेमपाल, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। स्थापना दिवस के एक अन्य कार्यक्रम में हरप्रीतपाल सिंह, अश्विनी अग्निहोत्री, कमलेश गंगवार, द्वारिका प्रसाद, रफी उल्ला, डीपी सिंह, किरनपाल सिंह, अखलाख अंसारी, जमाल खां, मतलूब अहमद, अनिल अरोड़ा आदि ने भी स्थापना दिवस मनाया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 08:15 Kategori: