Sunday 30 December 2012

जिला कांग्रेस सदस्यों ने लिया जनसंपर्क का संकल्प


पंजाब/लुधियाना/  जिला कांग्रेस के प्रधान पवन दीवान ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी व तरक्की में बहुत योगदान दिया है। वह कांग्रेस भवन में पार्टी के 127वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा भी फहराया गया।


दीवान ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया व जनसंपर्क अभियान चलाने का एलान किया गया। इस अवसर पर निगम सदन में नेता विपक्ष हेमराज अग्रवाल, सुशील पराशर, बलजिंदर सिंह बंटी, जरनैल शिमलापुरी, मनप्रीत गरेवाल, विनोद बठला, राकेश शर्मा, गुरमुख ¨सह मिट्ठू, पूर्व पार्षद परमिन्दर मेहता, नवनीश मल्होत्रा, सन्नी कैंथ, रोहित पाहवा, व¨रदर सहगल, विक्रम सिंह पहलवान, अनिल पारती, बिट्टू अरोड़ा, हिमाशु वालिया, लक्की कपूर, हरीश वालिया मौजूद थे।

उधर, विधायक सुरिंदर डाबर के नेतृत्व में सिविल लाइन इलाके में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। विधायक सुरिंदर डाबर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने में अपनी भूमिका अदा की है। यह देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। इसमें महात्मा गांधी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महादेव देसाई, डा. राजेंद्र प्रसाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों व दिग्गज नेता हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। केवल कांग्रेस पार्टी ही जनता के हितों के लिए काम करती है। इस मौके पर सुखविंदर भल्ला, लालचंद खुराना, सोमनाथ बत्रा, शेखर सेतिया, नीरज कुमार, पाली, हर्ष शर्मा, काला जैन, शिव कुमार, काका, गौरव, विकास घई, मनू डाबर, अभी मल्होत्रा, चेतन सहनान, धर्मेद्र सहित अन्य मौैजूद थे।

जिला महिला कांग्रेस की प्रधान लीना टपारिया के नेतृत्व में कांग्रेस का 127 स्थापना दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर देश व समाज को बुराइयों से मुक्त रखने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अरुणा टपारिया, अल्का मल्होत्रा, हरदीप कौर, मनीषा टपारिया, अंजू बाला, नीलम ढीगरा, सुनीता रानी, वंदना, जसप्रीत कौर, रेखा रानी, सीमा देवी, रजिन्द्र कौर, गुरप्रीत कौर सिद्धू, मीना मलिक, दमनप्रीत कौर, जससिमरन कौर व अन्य मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 08:16 Kategori: