Friday 4 January 2013

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी से

शिमला/ हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी आठ जनवरी से प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में होगा। हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा की यह पहली बैठक हो रही है। प्रदेश के उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आठ जनवरी, 2013 को धर्मशाला में शुरू होगा।


उन्होंने कहा कि इसी के चलते कांग्रेस विधायक दल की बैठक सात जनवरी, 2013 को मिनी सचिवालय धर्मशाला जिला कांगड़ा में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 00:04 Kategori: