Wednesday 9 January 2013

युवा कांग्रेस ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला


हिमाचल प्रदेश/सोलन/ सांसद और भाजमुयो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर द्वारा भारत व इंडिया को लेकर की गई टिप्प्णी पर युवा कांग्रेस भड़क गई है। गुस्साए युवा कांग्रेसियों ने मंगलवार को सोलन में रैली निकाली और अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। युकां ने अनुराग ठाकुर को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की तो अनुराग ठाकुर का देशभर में घेराव किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस शिमला के कार्यकर्ता मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एकत्र हुए तथा यहां से कार्यकत्र्ता अनुराग ठाकुर का पुतला उठाकर नारेबाजी करते हुए निकले। कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डे तक रैली निकाली व अनुराग ठाकुर के पुतले को आग लगा दी। इस दौरान युकां लोकसभा अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भाजयुमो अध्यक्ष की सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि वह सभ्यताहीन और संस्कारहीन बयान देना बंद करें और नारी का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि इस बयान पर अनुराग ठाकुर को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। यदि भविष्य में इसी तरह की बयानबाजी करते रहे तो युकां कार्यकर्ता उनके ही कार्यक्रमों में उनका घेराव करेंगे।


इस अवसर पर लोकसभा महासचिव प्रेम डोगरा, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या, कसौली युकां उपाध्यक्ष भानू शर्मा, चतर ठाकुर, रजत थापा, चैन सिंह ठाकुर, सुनील कंवर, राजीव कौड़ा, विकास ठाकुर, संजय चौहान, जितेंद्र ठाकुर, सुशांत ठाकुर, अंकित, परमिंद्र धीमान, जयदेव, दिलावर सिंह, विनोद जिंटा, मनजीत जोगटा, संजय भंडारी व नीलम काल्टा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:20 Kategori: