Tuesday 8 January 2013

कांग्रेस ने खोला ऊर्जा निगम के खिलाफ मोर्चा


उत्तर प्रदेश/ रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/ क्षेत्र की बाधित विद्युत आपूर्ति से क्षुब्ध कांग्रेस पार्टी ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठकर साफ चेतावनी दी कि यदि कस्बे की सप्लाई डबल ग्रुप में तथा चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद न हुआ तो कांग्रेस अगले एक सप्ताह के बाद विद्युत विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।


कस्बे की दिन प्रतिदिन बदतर होती विद्युत व्यवस्था से परेशान जनता की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने का मन बना चुकी है। सोमवार को मो. बंजारान स्थित कार्यालय पर बैठक में व्यापारियों व कांग्रेस नेता आबिद हसन ने कहा कि कस्बे में लगातार विद्युत व्यवस्था चरमरा रही है। विद्युत आपूर्ति का आने जाने का कोई समय नहीं है। सप्ताहवार मिल रही विद्युत आपूर्ति में भी लगातार बंधन होने से किस्तों में आपूर्ति जनता को मिल रही है जिस कारण उद्योग ठप हो गए हैं। बोर्ड की परीक्षा घोषित हो चुकी है। 

छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लाइट न होने के कारण बाजार जल्दी बंद हो जाते हैं। घरों में विद्युत से चलने वाला उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। बैठक में कहा कि चेकिंग के नाम पर भी जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। बार बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों है। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में विद्युत समस्या डबल ग्रुप में न की गई तो कांग्रेस रणनीति बनाकर सड़क पर उतरकर विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी और जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

बैठक में पूर्व वाइस चेयरमैन अयाज अहमद राजा, सभासद खलील अहमद, जयपाल सैनी, रहमान, काजी नदीम उलहक, कुर्बान अहमद आदि रहे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 05:49 Kategori: