Tuesday 8 January 2013

एक दिन में नहीं बनती राजनीतिक पार्टी : बीरेंद्र


हरियाणा/उचाना मंडी/ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुकी अरविंद केजरीवाल की ए.पी.पी. (आम आदमी पार्टी) को लेकर कहा कि राजनीतिक पार्टियां कोई एक दिन में नहीं बनती। केजरीवाल की पार्टी जब चुनाव लड़ेगी तब पता लगेगा कि उनका क्या प्रभाव होगा। किसी राजनीतिक दल को लोगों की नजरों में स्थायीत्व मिलना बड़ा कठिन काम होता है। मैं नहीं मानता कि आज के दिन केजरीवाल की पार्टी को वो जनसमर्थन मिल रहा है जो एक राजनीतिक दल को मिलना चाहिए।


बीरेंद्र सिंह रविवार शाम बांगर शिक्षा समिति के प्रधान लाला नरसीराम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते साल 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे जिनमें पहले भाजपा सत्तासीन थी। इनमें से उत्तराखंड, हिमाचल में भाजपा से कांग्रेस ने सत्ता छीनी। यहां कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने भी जनसभाएं व दौरे किए इससे यहां कांग्रेस में नई फूर्ति आई। इसका परिणाम इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को सत्तासीन होना रहा। 

किसानों द्वारा गन्ने के भाव को लेकर किए जा रहे आंदोलन पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में हमेशा दूसरे राज्यों से ज्यादा गन्ने का भाव दिया गया है। किसानों ने जो मांग की है उस पर हरियाणा सरकार विचार कर सकती है अगर रिकवरी अच्छी आती है तो। इस मौके पर पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, ए.आई.सी.सी. सदस्या प्रेमलता, प्रदेश कांगे्रस कमेटी सदस्य सुरेंद्र पाल, सतपाल श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, सुरेंद्र गर्ग, मनोज नचार, सुरेंद्र श्योकंद, आई.एस. श्योकंद, पूर्व पार्षद रमेश जोगी, दिलबाग श्योकंद, जगदीप व बिजेंद्र डूमरखां कलां मौजूद रहे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 05:46 Kategori: