Saturday 5 January 2013

क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग


राजस्‍थान/उदयपुर/ हिरण मगरी ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत वार्ड नम्बर २० के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग उदयपुर (ग्रामीण) विधायक सज्जन कटारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।


महिला कांग्रेस कमेटी वार्ड नम्बर 20 की अध्यक्ष शबनम सिन्धी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया ने की। विशिष्ठ अतिथि हिरण मगरी ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती निशा जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संगीता व्यास तथा वार्ड नं. 20 के नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश डांगी थे।

सिन्धी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने सज्जन कटारा से मुर्शीद नगर एवं रजा कॉलोनी में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण एवं नवचेतना पब्लिक स्कूल के पास नया चौराहा बनवाने की मांग की।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:57 Kategori: