Wednesday 2 January 2013

कांग्रेस ने गरीबों बच्चों के साथ सितारा होटल में मनाया नया साल


इंदौर/ दिन शहर की कुछ बस्तियों के बच्चों के लिए कई खुशियां लेकर आया। नए साल के मौके पर कांग्रेस नेता जीतू शर्मा से जुड़ी संस्था प्रयास ने विजयनगर स्थित होटल फाच्र्यून लैंडमार्क में 70 से ज्यादा बच्चों के साथ नया साल मनाया।


इन बच्चों के लिए पहले चेयर रेस, निंबू रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं की गई। इसके बाद उन्हें अच्छा खाना खिलवाकर कंबल बांटे गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे थे। संस्था की ओर से बच्चों के साथ केक काटकर अन्य मनोरंजक गेम भी करवाए गए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:19 Kategori: