Wednesday 2 January 2013

किसानों के साथ आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस


उत्तर प्रदेश/बदायूं/ कांग्रेस की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन ऐलान किया गया। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने का आह्वान किया।


पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर जनता के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाओं का पैसा प्रदेश सरकार को भेज रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का पात्रों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कैश सब्सिडी योजना के बारे में गांव-गांव जाकर जनता को बतायें। कहा कि गन्ना किसानों समेत सभी किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

पीसीसी सदस्य मुन्नालाल सागर, साजिद अली, महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं में भेजी जा रही धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। महासचिव सुरेश सिंह राठौर, पीयूष रंजन यादव, शहमशाद हुसैन, पवन गौतम, दयराब व्यास आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन वीरेश तोमर ने किया।

बैठक में रामपाल शर्मा, सत्यपाल सोलंकी, प्रेमलता यादव, महेश सक्सेना, अनवर खां, सफीरउद्दीन, अरूण पाराशर, सुनील राठौर आदि मौजूद रहे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:22 Kategori: