Monday 19 November 2012

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं के नाम

अहमदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा अपने स्टार प्रचारकों की सूची 22 नवंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। विधानसभा उम्मीदवारों की सूची तय करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेसाध्यक्ष सोनिया गांधीजी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंहजी हैं। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधीजी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह, कांग्रेस महासचिव राहु गांधीजी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनियाजी के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल, टेक्नोक्रेट सेम पित्रोदा, सांसद एवं अभिनेता राज बब्बर के अलावा केंद्रीय मंत्री-पी. चिदम्बरम, कपिल सिब्बल, दिनशा पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम नेताओं का समावेश है। 

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भूपेंद्रसिंह हुडा, पृथ्वीराज चव्हाण,अशोक गहलोत सहित तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। राज्य के नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख शंकरसिंह वाघेला आदि हैं।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:20 Kategori: