Sunday 25 November 2012

राहुल गांधी के कारण युवाओं को मिला कांग्रेस में स्थान: सहवाग

 हरियाणा/ जींद : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की सोच से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार हर वर्ग के कल्याण में जुटी हुई है। इससे प्रदेश में असीम विकास कार्य होने के अलावा प्रदेश में अमन-चैन व्याप्त है।

यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रमोद सहवाग ने कही। युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी व सरकार की नीतियों का अधिक से अधिक जन प्रचार करना चाहिए। इससे आम आदमी इन योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। राहुल गांधी की सोच के कारण ही अब साधारण युवाओं को संगठन में आगे आने का मौका मिला है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास की आंधी चली हुई है। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की, जिससे प्रदेश की जनता लाभान्वित हुई है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:15 Kategori: