रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलकद से शुरू हुई पदयात्रा आज दूसरे दिन भी जारी रही। पदयात्रा आज मुरहू से प्रस्थान कर गोड़ाटोली, हेटगोवा, बुड़मु होते हुए दिन के एक बडे बारूडीह पहुंची, जहां ग्रामीणों से कांग्रेसियों का भव्य स्वागत किया।
इसके बाद दिन के दो बजे बारूडीह से खटंगा, अनगड़ा होते हुए पदयात्रा खूंटी बाजार टांड पहुंचा, जहां खूंटी बिरसा पार्क में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संध्या पांच बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अबतक पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अधिकार नहीं दिया। जिसका परिणाम है कि गांव एवं पंचायत विकास से कोसो दूर है। राज्य के मंत्री तथा पदाधिकारी विकास के पैसे को लूट-खसोट कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने झारखंड में विकास की कई योजनायें चला रखी है।
लेकिन लूट-खसोट के कारण विकास का पैसा पंचायतों तक नहीं पहुंच रही है। गांव के नौजवान बेकारी और बेरोजगारी में जीने को विवश हैं। सभा को नियेल तिर्की, कालीचरण मुंडा, कुमार महेश सिंह, रामकृष्णा चौधरी, अलेस्टर बोदरा, समीर टोप्पनो ने भी संबोधित किया। पदयात्रा में मुख्य रूप से रोशन सुरीन, मदन मोहन शर्मा, देवकुमार धान, दिलीप प्रधान, निर्मल ओझा, क्लेमेंशिया हेमरोम, विनय सिन्हा दीपू, मानस, सतीश पाल मुंजिनी, नइमुद्दीन खान आदि शामिल थे।