Thursday 8 November 2012

बढ़ रहा है कांग्रेस का जनाधार: शुक्ला

झारखंड/जमशेदपुर : कांग्रेस का जनाधार पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है। 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजेश कुमार शुक्ला ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली में भाग लेने के बाद शहर वापस आने पर कही।

उन्होंने बताया कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मिले और उनसे राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की मांग की। साथ ही लिखित प्रतिवेदन देकर झारखंड की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। 

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, जनार्दन द्विवेदी, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल व आस्कर फर्नाडीज, रेलमंत्री पवन बंसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, कानून मंत्री डॉ. अश्वनी कुमार व इस्पात मंत्री अजय माकन से मुलाकात कर झारखंड के हालात पर चर्चा की।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:26 Kategori: