Thursday 8 November 2012

गुजरात के विकास में मोदी का योगदान नहीं: खैरनार


वडोदरा। मुंबई में डिमोलिशन मेन के रुप में मशहूर गोविंद राघौ खैरनार ने वडोदरा में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी राज में अन्याय-अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया है। गुजरात में जो विकास हुआ है, वह नरेंद्र मोदी के कारण नहीं परंतु गुजरात की प्रजा के कारण हुआ है। 

खैरनार, यहां गुजरात लोक समिति नामक अहमदाबाद की एक संस्था के लोक-जागृति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बडोदरा आए हैं। मुंबई के सेवानिवृत्त डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर खैरनार ने मोदी की तुलना चंगेज खान से की और कहा कि गुजरात में एक महीने बाद होने वाले चुनाव में मोदी को गुजरात की जनता हरा देगी।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:31 Kategori: