Sunday 30 December 2012

राष्ट्रीय कांग्रेस की मनाई गई 128वीं स्थापना दिवस


झारखंड/गुमला/ जिला कांग्रेस भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय कांग्रेस की 128वीं स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में पार्टी का झंडा फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुमनू उरांव ने देश की आजादी और आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस के योगदान की चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। पंकज कुमार सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास हमेशा लोगों को याद रहेगा। देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान कार्यकर्ताओं को सदैव ऊर्जावान बनाएगा।


कांग्रेसी कार्यकर्ता के जोश और उमंग से पूरे देश में कांग्रेस मजबूत हुई है। मघिया उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित आदिवासियों की रक्षा करने वाली पार्टी है। इस अवसर पर भैया राम उरांव, राजनील तिग्गा, विनोद यादव, सहजाद कुरैशी, सिंकदर अंसारी, अरुण गुप्ता, घुड़ा उरांव, गोपाल साहु शहजाद अंसारी आदि शामिल थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 08:17 Kategori: