Tuesday 4 December 2012

सोनियाजी की 7 को केशोद में चुनावी सभा

जूनागढ़। जिले के केशोद में आगामी शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की चुनावी सभा होगी। विधानसभा चुनाव का प्रचार धीरे—धीरे चरम की ओर बढ़ रहा है। चुनाव प्रचार के लिए 7 दिसंबर, शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जूनागढ़ जिले के केशोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जेठाभाई जोरा ने बताया कि श्रीमती गांधी 7 दिसंबर को सोमनाथ मंदिर का दर्शन करने जाएंगी और उसके बाद उनकी केशोद में सभा होगी। सभा की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी वीवी रबारी और विजयभाई कैला जूनागढ़ आ चुके हैं। चुनावी सभा के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:35 Kategori: