Wednesday 19 December 2012

बलात्कार की घटना शर्मनाक-सोनिया गांधी

नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के सामूहिक बलात्कार के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पत्र लिखकर बलात्कार की घटना को शर्मनाक बताया है। 

सोनियाजी ने मंगलवार की रात्रि सफदरजंग अस्पताल जाकर 23 वर्षीय पीड़ित छात्रा से भेंट की। पीड़ित किशोरी का फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोनियाजी, अस्पताल में करीब 15 से 20मिनट थीं। उन्होंने डॉक्टरों और पीड़िता के परिजनों से भी भेंट की। डॉक्टरों ने उसकी ​हालत गंभीर बताई है। पत्र में सोनियाजी ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए, जिससे कि बलात्कार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सामाजिक दृष्टि से यह घटना शर्मनाक है। मां—बहन—बेटियों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस कदम उठाती है, मात्र आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाना चाहिए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:24 Kategori: