Monday 24 December 2012

कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

शिमला/ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए राज्य प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह ने रविवार को राज्यपाल उर्मिला सिंह के समक्ष दावा पेश किया है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंप कर कहा कि राज्य में विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को आगामी कार्रवाई के लिए बुलावा भेज कर आमंत्रित किया जा सकता है। बीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह को सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। प्रदेश सचिव व सह प्रभारी अनीस अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विंग के संयोजक ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन भी इस अवसर पर चौधरी के साथ मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि कांग्रेस व यूपीए की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कांग्रेस विधायक दल की बैठक तथा पर्यवेक्षकों की रिर्पोट के आधार पर वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए हरी झंडी मिली है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन का कार्यक्रम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद ही तय होगा। वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री की शपथ 25 को ही लेंगे। प्रदेश में छठी बार मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रहे वीरभद्र सिंह सोनिया गांधी से मिलने रविवार शाम दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को वीरभद्र दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे। इस दौरान बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, एआइसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी सहित प्रदेश प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह की तारीख कांग्रेस आला कमान से मिलने पर ही 25 दिसंबर और पहली जनवरी के बीच ही तय होगी।

दैनिक जागरण के एक सावल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निर्णय ही अहम होगा कि किस-किस को मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा चेहरों की भी पद पर जरूर भागीदारी दर्ज होगी।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:33 Kategori: