Saturday 22 December 2012

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नेता को लूटा

उत्तर प्रदेश/हाथरस/ शुक्रवार की सुबह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के कुंवरजी नगला स्थित रद्दी के गोदाम पर आकर कई लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में जिला अध्यक्ष के पिता और पुत्र घायल हो गए। नामजद लोग जिला अध्यक्ष से दो लाख रुपये छीनकर भाग गए। मामले की लिखित शिकायत थाना हाथरस गेट पुलिस से की गई है।


इकबाल अहमद सौंखिया कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष हैं। जिला अध्यक्ष का रद्दी का गोदाम कुंवरजी नगला के पास है। बताते हैं कि जिला अध्यक्ष ने विगत दिनों एक ट्रक अपने मिलने वाले नूरुद्दीन से खरीदा था। जिसका डेढ़ लाख रुपया जिला अध्यक्ष के ऊपर बकाया था। 

बकाया रकम देने की बात 25 दिसंबर को तय हुई थी। बताते हैं ट्रक स्वामी शुक्रवार की सुबह जिला अध्यक्ष के गोदाम पर पहुंच गया। जिला अध्यक्ष पार्टियों को पैसे देने के लिए बैठा हुआ था, तभी ट्रक के मालिक ने अपने बकाया पैसे जिला अध्यक्ष से मांगे। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिला अध्यक्ष का आरोप है उसके गोदाम पर रखे दो लाख रुपए आरोपी लेकर फरार हो गया है। 

जिला अध्यक्ष का आरोप है कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पिता और पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित जिला अध्यक्ष अपने अन्य साथियों शंशाक पचौरी, नेत्रपाल सिंह चाहत आदि को लेकर थाना हाथरस गेट पहुंच गया। जिला अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि आरोपी अपने साथियों के संग आया और मारपीट करके गोदाम में रखे दो लाख रुपए छीनकर भाग गया। 

पुलिस ने लिखित शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत गृह मंत्री, राज्यपाल सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों से की है। वहीं इलाका पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। थाना हाथरस गेट के एसआई योगेंद्र यादव की मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की गई है। मामला पूरी तरह फर्जी है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 07:35 Kategori: