Saturday 22 December 2012

बलात्कारियों को मिले फांसी

उत्तर प्रदेश/मथुरा/ दिल्ली में बलात्कार की घटना को लेकर आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। महिला कांग्रेस ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। कोसी में छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला।


महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रत्येक थाने में महिला सुरक्षा को सेल बनाए जाने चाहिये। इस दौरान ऊषा सोलंकी, अनीता चावला, अर्चना चौधरी, ऊषा माहौर, कमलेश, कमला, पिंकी आदि मौजूद रहीं।

उधर कोसी में छात्राओं के कैंडल मार्च निकाला। छात्रा के जल्द स्वास्थ्य होने के लिए स्कूलों में जहां प्रार्थनाएं की जा रही है तो वहीं प्रदर्शन और पुतला फूंक बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। गोपाल बाग स्थित आदर्श बालिका विद्या मंदिर में छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। मोनिका गुप्ता, पूजा गुप्ता एवं सुषमा रुहेला, तरुण गुप्ता, नितिन ढल, तेजराज आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 07:34 Kategori: