Friday 14 December 2012

यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ ने फूंका भाजपा का पुतला

उत्तराखंड\नई टिहरी\ बादशाहीथौल स्थित राज्य विवि के श्रीदेव सुमन के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव का भाजपा की ओर से विरोध करने पर यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ ने भाजपा का पुतला फूंका।

गुरुवार को दोनों संगठनों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बादशाहीथौल राज्य विवि का नाम पूर्व में दीनदयाल से बदलकर टिहरी के क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन के नाम पर रखा था, लेकिन अब भाजपा सदन में इसका विरोध कर रही है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन जैसे महान क्रांतिकारी के नाम का विरोध करना गलत है और भाजपा जो कर रही है वह उचित नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बादशाहीथौल राज्य विश्वविद्यालय का नाम श्रीदेव सुमन के नाम से ही रखा जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के देवेन्द्र नौडियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश पैन्यूली, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष आदित्यशंकर खत्री, रविंद्र शाह, प्रवेंद्र सागर, गिरीश डबराल, आशीष पैन्यूली, नवीन सेमवाल, सारिक अहमद, गौरव तड़ियाल, मोहित पुंडीर, ज्योति डोभाल, जयपाल, रणवीर नेगी आदि शामिल थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:10 Kategori: