Saturday 29 December 2012

रामदेव-केजरीवाल ने भड़काई गैंगरेप के खिलाफ हिंसा

लखनऊ/ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली बस गैंगरेप मामले को लेकर युवाओं द्वारा इंडिया गेट पर किए जा रहे प्रदर्शन में हुए हिंसा के लिए योगगुरु बाबा रामदेव और आम आदमी पाटी [आप] के नेता अरविंद केजरीवाल दोषी हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ही हिंसा को भड़काया।


दिल्ली में बस गैंगरेप के खिलाफ कई दिनों तक हुए प्रदर्शनों पर कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह हमेशा की तरह दूर की कौड़ी ढूंढ कर लाए हैं। उनका कहना है कि इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शनों को बाबा रामदेव और अरविंद केजरीवाल ने भड़काया।

अब इसमें कितना झूठ है और कितना सच ये तो दिग्गी राजा ही जानें, लेकिन उनके बयान ने हमेशा की तरह विवाद जरूर खड़ा कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या हुई है। उसमें कौन लोग शामिल हैं। इसका निर्णय क्या मीडिया करेगा? या इसका निर्णय क्या वो लोग करेंगे जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक शुद्ध रूप से छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर बाबा रामदेव और अरविंद केजरीवाल ने उस आंदोलन को राजनीतिक स्वरूप क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:59 Kategori: